25.355 लीटर विदेशी शराब व बीयर के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

 ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के सोनहन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25.355 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब बेचने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान रिंकू देवी, पति स्वर्गीय मुनेश्वर राम उर्फ ददन राम, निवासी ग्राम सोनहन, थाना सोनहन, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में 25.355 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर भी जब्त की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनहन थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट