सावन महोत्सव पर 25 अगस्त को निकलेगी बाबा कंकाली महाराज की भव्य शोभायात्रा, समाज को देंगे एकता का संदेश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 14, 2026
- 12 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी---- कानू विकास संघ, टिकारी के तत्वावधान में सावन महोत्सव के अवसर पर बाबा कंकाली कुलदेवता महाराज का 38वाँ धार्मिक उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 25 अगस्त 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
टिकारी कानू विकास संघ के अनुमंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार कानू ने बताया कि शोभायात्रा शांति पैलेस (नगर परिषद, टिकारी के समीप) से डीजे एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए बाबा कंकाली पिंड, दुल्लबिगाहा मोड़ तक जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा पुनः शांति पैलेस लौटेगी।
शांति पैलेस में आयोजित समारोह में दूर-दराज से आए समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन (भंडारा) के साथ उत्सव का समापन होगा।
इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार सहित टिकारी प्रखंड के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रेम कुमार कानू (अध्यक्ष), राजन कानू (कोषाध्यक्ष), अवधेश प्रसाद, राजीव कुमार, अरविंद प्रसाद, अर्जुन साव, अरविंद कानू, छोटू कानू, सरजू साव, मुखदेव, सुरेंद्र साव, शिवजी, सतनारायण जी एवं पारस जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर