छतौनी घुसुकपुर में गला दबाकर हत्या मामले मे दो बेटा सहित बाप गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट   

शिवहर--- तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी टोल घुसूकपुर वार्ड नंबर 2 में कल एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या मामले में तरियानी थाना पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसडीपीओ अनुशील कुमार की मौजूदगी में प्रेस वार्ता कर बताया है की घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार एवं तरियानी थाना अध्यक्ष द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक विधि संवत कार्रवाई प्रारंभ की गई थी।

एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक 55 वर्षीय साहेब राय पिता स्वर्गीय राम कलेवर राय की पत्नी कौशल्या देवी के लिखित आवेदन के आधार पर तरियानी थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

एसपी ने बताया कि घटना का अंजाम मामूली सा जमीनी विवाद में किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित उद्वेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था। इस जघ्नय हत्याकांड का सफल उद्वेदन में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त में हंस लाल राय पिता स्वर्गीय वासुदेव राय ,सुरेंद्र राय पिता हंस लाल राय, नगीना राय पिता हंस लाल राय सभी घुसुकपुर तरियानी शिवहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार हंस लाल राय पिता स्वर्गीय वासुदेव राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है वह हत्या मामले में जेल जा चुका है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट