अकोढ़ीगोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो मामलों में 4 लोग गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी आनसोन रोहतास। अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि दोनों मामलों में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इस संबंध में अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या 256/26 एवं 257/26 दिनांक 13 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है।  

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 109, 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।  

पुलिस ने इस मामले में पकड़िया निवासी मुन्ना अंसारी उर्फ शमीम अंसारी, 42 वर्ष, पिता अनुष अंसारी उर्फ मूनूस अंसारी और भोला शर्मा, 40 वर्ष, पिता बैजनाथ शर्मा*को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


बांक गांव से 2 युवक हिरासत में

दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि बांक गांव में दो युवक किसी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए *अमित कुमार उर्फ भुआली, 20 वर्ष, पिता श्री दयाल सिंह* और *राज रौशन, 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय संतोष सिंह*, दोनों निवासी ग्राम बांक को गिरफ्तार कर लिया।  

दोनों के विरुद्ध बीएनएस (BNSS) की धारा 126/170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।


थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट