मोहनियाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 मवेशी सहित कंटेनर जब्त, 4 मवेशी तस्कर गिरफ्तार

जीटी रोड टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान कार्रवाई, गुप्त सूचना पर पुलिस ने पकड़ा कंटेनर

ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के मोहनियाँ थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 30 मवेशी बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड के रास्ते एक कंटेनर में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए मोहनियाँ थाना पुलिस ने जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक कंटेनर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 30 मवेशी क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कंटेनर और सभी 30 मवेशियों को जब्त कर लिया तथा मौके से चार कथित मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चालक इसराफिल खान (पिता– इस्माइल खान), मोहम्मद राशिद (पिता– मोहम्मद शमीम), मोहम्मद बब्लू कुरैशी (पिता– स्वर्गीय मोहम्मद शौकत कुरैशी) तथा मोहम्मद अरसद कुरैशी (पिता– स्वर्गीय मोहम्मद दुखन कुरैशी) के रूप में हुई है। सभी गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

मोहनियाँ थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट