शिवसागर प्रखंड में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना में स्थानीय सांसद का नाम नहीं होने का मामला ने पकड़ा तूल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 15, 2026
- 4 views
रोहतास। रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी बुधवार को रोहतास जिला अन्तर्गत शिवसागर प्रखण्ड में महिला डिग्री कॉलेज के स्थापना में स्थानीय सांसद मनोज कुमार का नाम नहीं होने पर आपति जताया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार जानबूझ कर स्थानीय सांसद का नाम शिलापट पर नहीं दिया है जबकि इस जिला के सभी सम्मानित सांसद, विधायक का नाम है। बिहार सरकार विपक्ष के सांसद को अपमानित करने का काम किया है जबकि स्थानीय सांसद अपने क्षेत्र के विकास केलिए सदैव तत्पर रहते हैं। स्थानीय सांसद के मांग पर ही शिवसागर प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज का माँग पूरा हुआ।


रिपोर्टर