डीएम एसपी की अध्यक्षता में बंदी बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 15, 2026
- 5 views
रोहतास।मंडल कारा,सासाराम में जिलााधिकारी दीपक कुमार मिश्र तथा पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के संयुक्त तत्वावधान में बंदी दरबार का आयोजन हुआ,जहाँ बंदियों ने अपनी समस्यायें और माँगे जिला पदाधिकारी से साझा कीं,जिसे दूर करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग एव जेल उपाधीक्षक शीतेश कुमार सिंह को दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कैदियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की तथा उनसे कारा अवधि में तकनीकी कौशल एवं सॉफ्ट स्केल सीखने का आह्वान किया,जबकि जिलाधिकारी ने मंडल कारा सासाराम को एक कौशल विकास केंद्र के रूप में बदलने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही। साथ ही बंदियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को और सक्रीयता से कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में धैर्य रखना जरूरी है,क्योंकि हर रात की सुबह अवश्य होती है।


रिपोर्टर