डीएम ने नल-जल योजना आपदा प्रबंधन का निरीक्षण किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 15, 2026
- 4 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नल-जल योजना,पेयजल व्यवस्था,स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की। बैठक में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी,बीपीआरओ, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी,नगर आयुक्त,नगर निगम सासाराम,पीएचईडी के अभियंता,आपदा प्रभारी एवं सिविल सर्जन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने नल-जल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब चापाकलों को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश पीएचईडी अभियंताओं को दिया। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं बीपीआरओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करें। जो योजनायें बंद हैं अथवा प्रभावित हैं,उनकी जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय स्तर से प्राप्त कर सत्यापित करें तथा यांत्रिक एवं विद्युत संबंधी खराबियों की रिपोर्ट तैयार कर पीएचईडी को उपलब्ध करायें, ताकि समयबद्ध तरीके से आवश्यक मरम्मत एवं संचालन सुनिश्चित किया जा सके। डीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन को सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लू वार्ड को प्रभावी ढंग से संचालित,डेंगू वार्ड पूरी तरह तैयार रखने तथा आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाय। इसके साथ ही जल निकासी,साफ-सफाई,पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को भी प्रभावी बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गयी।


रिपोर्टर