चैनपुर पुलिस ने 15 पशु के साथ महिला समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को किया गया जब्त

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव 

भभुआं(कैमूर)--- अनुमंडल के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन पर लदे 15 पशुओं को भी बरामद किया है।

इस संबंध में चैनपुर अपर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरसू ब्रह्म मोड़ के रास्ते एक  वाहन से अवैध रूप से पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 15 पशु बरामद किए। जिसमें  सभी भैंस के पड़ा मिला मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान फरीद अंसारी, पिता पीदु अंसारी, ग्राम माटी, विमला देवी, पति वीरेंद्र नट तथा राकेश कुमार, पिता विजय नट, निवासी जनपद चंदौली, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।

पुलिस ने सभी आरोपियों को चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए भभुआ न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट