थाना प्रशासन द्वारा शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई 61.2 लीटर शराब बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 15, 2026
- 5 views
रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, रामपुर गांव निवासी अरविन्द चौधरी, पिता ललन चौधरी के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर से 61.2 लीटर ब्लू लाइम देशी मसाला शराब बरामद हुई--
शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया और मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके


रिपोर्टर