मोहनियां में पुलिस की कार्रवाई, 25 पुड़िया हेरोइन के साथ नाबालिग गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 17, 2026
- 27 views
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के स्टूवरगंज बाजार में गुरुवार रात्रि पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक नाबालिग को 25 पुड़िया हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर नाबालिग के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य हेरोइन की आपूर्ति के स्रोत और इससे जुड़े तस्करी नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
मोहनियां थाना पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


रिपोर्टर