केस मैनेज कराने हेतु थाना के नाम पर 10 हजार रुपए मांगने वाला कथित दलाल गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 17, 2026
- 53 views
कैमूर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के पास से नकदी और मोबाइल बरामद
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:--- जिले के चांद थाना क्षेत्र में थाना का भय दिखाकर केस मैनेज कराने और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर रुपये की मांग करने वाले एक कथित दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि चांद बाजार का एक दुकानदार चांद थाना के नाम पर केस मैनेज कराने तथा गिरफ्तारी नहीं होने देने का भरोसा देकर ₹10 हजार की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में थाना के नाम पर ₹10 हजार की मांग किए जाने की पुष्टि होने पर अयोध्या सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर चांद थाना कांड संख्या 314/26, दिनांक 17 जुलाई 2026 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धन्नजय सिंह उर्फ भंटु, पिता राजेंद्र सिंह, निवासी पाढ़ी, थाना चांद, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,200 नकद तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि पुलिस या थाना का नाम लेकर लोगों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर