एक शाम मंगलधाम के नाम कार्यक्रम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 22, 2026
- 3 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में 21 जुलाई दो शाम । स्थानीय सत्यम पैलेस में एक शाम मंगलधाम के नाम कार्यक्रम में हनुमन्त कथा के भजन और प्रसिद्ध संत श्री प्रदीप भैया जी महाराज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महाराज प्रदीप जी के द्वारा पारिवारिक संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों के बीच बताया कि परिवार में संस्कार और एकजुटता बनाए ।इस से परिवारो में बढ़ती दूरियो पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण पारिवारिक सस्कार कमजोर होते जा रहे है। उन्होंने सलाह दी कि परिवार के सभी सदस्य कम से कम एक साथ भोजन करे।इस से आपसी स्नेह, प्रेम, विश्वास बढ़ेगा।उन्होंने ने परिवार के सभी सदस्यों के बीच सम्मान और सामंजस्य बनाए रखने पर भी जोर दिया।। श्री मंगल घाम के महत्व पर बताया कि संस्कार और राष्ट्रभक्ति का केन्द्र है देवघर में निर्माणाधीन है केवल धार्मिक स्थल नहीं बलकि आने वाले पीढियों के लिए संस्कार, रामभक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणा का केंद्र होगा।उन्होंने के कहा कि यह परियोजना समाज के सहयोग से तैयार हो रहा है उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए अपील करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति सेवा नैतिकता काते हुए कहा कि सनातन सस्कृति सेवा नैतिकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। कार्यक्रम में वृंदावन से आए भजन गायको ने भक्तिमय प्रस्तुति से श्रृद्धाजंलियों को भाव विभोर कर दिया रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। पूरे परिसर में जय श्री राम बजरंगबली की जय के उद्घोष से वातावरण भक्ति में बना रहा। कार्यक्रम के अंत में महा आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। अवसर पर प्रदेश संयोजक कृष्णकांत दुबे कार्यक्रम संयोजक भानु प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष राकेश रंजन विनोद कुमार चौबे सहसंयोजक प्रमोद चंद्रवंशी सुनील कुशवाहा विद्यार्थी परिषद के सूरज सिंह, अनीश सिंह, हैप्पी सिंह, अमन पाठक, आर्यन कुमार,बृजेश कुमार, हिमांशु सिंह,सानू कुमार, छोटन पांडे, अशोक पांडे ,वीरेंद्र राय, महेश जी, सत्यम गुप्ता ,विपिन पांडे सहित सैकड़ों हनुमान भक्त उपस्थित रहे।


रिपोर्टर