NH-19 पर भीषण हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 23, 2026
- 13 views
कुदरा के डीहरा गेट के पास ट्रक से टक्कर, सदर अस्पताल रेफर
रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कुदरा (कैमूर):-- राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (NH-19) पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कुदरा थाना क्षेत्र के डीहरा गेट के समीप सामने आया है, जहाँ एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHc कुदरा ले जाया गया। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल का प्राथमिक उपचार किया।
हालांकि, पीड़ित की गंभीर स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया।
डॉक्टर उपेंद्र कुमार ने बतया की ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिनकी पहचान पहचान इसकत अहमद खुरमाबाद जिला रोहतास का बताया जा रहा है
इधर पुलिस को सूचना मिलने है ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी


रिपोर्टर