कसौधन समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा को सौंपा ज्ञापन


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन, रोहतास।अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा (पंजी.) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *साध्वी निरंजन ज्योति* से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कसौधन समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की केंद्रीय सूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष *बजरंगबली कसौधन* ने किया। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष *राजेश कुमार गुप्ता (कसौधन)*, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *कैलाश कश्यप*, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शारदा कसौधन तथा नवमनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *जयंत कुमार कसौधन भी मौजूद थे।


ज्ञापन में बताया गया कि कसौधन समाज लंबे समय से केंद्र सरकार की ओबीसी केंद्रीय सूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति का उल्लेख करते हुए आयोग की अध्यक्षा से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया, ताकि समाज को उसका न्यायोचित अधिकार मिल सके।


भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने साध्वी निरंजन ज्योति को महर्षि कश्यप का चित्र, स्मृति चिह्न, शाल एवं पटकाभेंट कर सम्मानित किया। आयोग की अध्यक्षा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना, ज्ञापन स्वीकार किया और विषय पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया।


दिल्ली से लौटने के बाद महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री *संतोष कुमार कसौधन* ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में बिहार सरकार के संबंधित मंत्री से मुलाकात कर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को प्रस्ताव भेजने की पहल की जाएगी, ताकि केंद्रीय ओबीसी सूची में समाज को शामिल कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट