वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी, मिठाई बांटकर जताया आभार


 संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन। वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किए जाने की घोषणा के बाद रविवार को डेहरी के बाबा चौहरमल धाम एनिकट प्रांगण में खुशी की लहर देखी गई। दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से आयोजित बैठक में लोगों ने मिठाई बांटकर इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया।


  

बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पहल की विशेष सराहना की गई। मंच के अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि इतिहास में पहली बार दुसाध समाज के पूर्वज एवं महान वीर बाबा चौहरमल के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी होना पूरे समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।


उन्होंने कहा, "बाबा चौहरमल हमारे प्रेरणास्रोत हैं। दुसाध वीर योद्धा प्राचीन काल से ही समाज सेवा, साहस और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। इस ऐतिहासिक पहल के लिए हम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति हृदय से आभारी हैं।"


सामाजिक एकता का संकल्प

बैठक में अमित पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा चौहरमल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर दीपू पासवान, विष्णु पासवान, हरे राम, सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट