दो मामलों में 6 लोगों को SDM डेहरी के समक्ष किया गया पेश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 27, 2026
- 20 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाले दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। शांति भंग की आशंका को देखते हुए कुल 6 लोगों को अनुमंडल दंडाधिकारी, डेहरी के समक्ष पेश किया गया।
पहला मामला थाना क्षेत्र के ग्राम तेतराढ़ का है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने रोहित कुमार पिता स्व. उपेंद्र सिंह और चिंटू कुमार पिता वीरेंद्र कुमार, दोनों निवासी तेतराढ़, तथा सुरजीत कुमार पिता सरोज कुमार सिंह और मनजीत कुमार पिता शंकर सिंह, दोनों निवासी पुनरवासी बीघा, थाना डालमियानगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सभी चारों को विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से SDM डेहरी के समक्ष भेजा गया।
दूसरा मामला *ग्राम अकोढ़ीगोला* का है। यहां सगे भाई इस्माइल मियां और इजराइल मियां उर्फ पप्पू खान, दोनों पिता बाराफती खान, के बीच आपसी विवाद हो गया था। स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों भाइयों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDM डेहरी के समक्ष पेश कर दिया।
थानाध्यक्ष *राकेश गोसाईं* ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है।


रिपोर्टर