बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 किसानों पर ₹1.29 लाख का जुर्माना, FIR दर्ज


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग ने दरिहट थाना क्षेत्र के ग्राम हुरका में बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से बिजली से खेती करने वाले 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।



कनीय विद्युत अभियंता सह अधिनिर्धारण पदाधिकारी, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डालमियानगर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम हुरका में छापेमारी की। जांच के दौरान 4 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर खेती करते पकड़ा गया।


पकड़े गए लोगों के नाम हैं:  

1. *मेधाकर सिंह* पिता स्व. रामचंद्र सिंह  

2. *मुनीलाल* पिता स्व. मदन सिंह  

3. *ललन सिंह* पिता जग नारायण सिंह  

4. *अलियार सिंह* पिता स्व. प्राण सिंह  

सभी निवासी - ग्राम हुरका


जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

कनीय विद्युत अभियंता आजाद कुमार ने बताया कि चारों पर ₹32,396-₹32,396 के हिसाब से कुल *₹1,29,584* का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की ओर से स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर FIR भी दर्ज कराई गई है।


दरिहट थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर चारों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट