प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 27, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।इन्द्रपुरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 141/26 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इन्द्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विश्वनाथ साह, पिता स्वर्गीय बिन्देश्वरी साह, निवासी ग्राम नावाडीह, थाना इन्द्रपुरी, जिला रोहतास के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई और अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर