राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवसागर में हुआ दीक्षारम्भ कार्यक्रम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 27, 2026
- 4 views
रोहतास।राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवसागर में सोमवार को औपचारिक दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके जीवन में शिक्षा और शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन की पात्रता विकसित करने की बात करते हुए ज्ञान को प्रकाश और अज्ञान को अंधकार कहा। महाविद्यालय के कोषेक्षक डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की विशेषताएँ क्रेडिट प्रणाली तथा विषय चयन आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अर्थशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. धीरेंद्र कुमार रॉय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की उत्साहवर्धक उपस्थिति रही।


रिपोर्टर