स्टार्टअप पिच डेक तैयारी कार्यशाला का आयोजन



रोहतास।शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, सासाराम में सोमवार को स्टार्टअप पिच डेक तैयारी कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहतास के जिलाधिकारी दिपक कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), रोहतास तथा प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार ने दोनों अतिथियों को पौधा एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
 
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से अपने विचारों को स्टार्टअप में बदलने तथा प्रभावी पिच डेक के माध्यम से निवेशकों के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का आह्वान किया। वहीं, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने बिहार सरकार की स्टार्टअप योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट