मां छिन्नमस्तिका की दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 28, 2026
- 47 views
बिहार प्रदेश के कैमूर व रोहतास जिला से झारखंड प्रदेश के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका माता के दर्शन करने गए हुए श्रद्धालु
अखिल भारतीय समाचार टीम
बिहार---- प्रदेश के कैमूर व रोहतास जिला से झारखंड प्रदेश के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका माता का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 गया जिला स्थित बाराचट्टी थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।
मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूरा गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ पिंटू सिंह उम्र करीब 33 वर्ष पिता जितेंद्र सिंह व रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलारी गांव निवासी बंटी जायसवाल उम्र लगभग 28 वर्ष पिता शिव मूरत शाह संबंधियों के साथ सोमवार को झारखंड प्रदेश के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका माता की दर्शन करने हेतु गए हुए थे। दर्शन कर लौटने के क्रम में गया जिले की बाराचट्टी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर सोमवार की रात्रि करीब 8:30 बजे कार डिवाइडर बिल्डर से टकरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मियों सहित थाना प्रशासन को दिया गया। मौके पर पहुंच राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मियों व थाना प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
जहां रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव निवासी बंटी जायसवाल उम्र लगभग 28 वर्ष पिता शिव मूरत शाह की मौत हो गया। वहीं कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूरा गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ पिंटू सिंह उम्र लगभग 33 वर्ष पिता जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल पाए गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा समुचित इलाज हेतु पटना के लिए स्थानांतरित किया गया समाचार प्रेषण समय तक इलाज जारी है।


रिपोर्टर