विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन


रोहतास। भारतीय निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में रमा जैन बालिका उच्च विद्यालय,सासाराम में निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सासाराम के अनुमंडल पदाधिकारी,डॉ0 नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम-1 विप्लव कुमार तथा उप नगर आयुक्त सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में जनता की भूमिका को समझने में काफी रुचि दिखायी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट