दरिहट पुलिस की कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 28, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। दरिहट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।28/7/026को पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरकप में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को 40 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान
पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
- रतन कुमार, पिता - अशोक सिंह
- वीरेंद्र कुमार, पिता - राजाराम सिंह
दोनों निवासी नंद टोला, हुरका, थाना दरिहट, जिला रोहतास के रहने वाले हैं।
थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर