बिहार गृह रक्षा वाहिनी अधिनायक,अनुदेशक परीक्षा केंद्र की जांच डीएम ने किया


रोहतास। बुधवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में आम अभ्यर्थियों से अधिनायक/अनुदेशक पद हेतु आयोजित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के मद्देनज़र रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट