डालमियानगर में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विनय बाबा बोले - "गुरु ही जीवन, गुरु ही आत्मा"
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 29, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बुधवार को गुरु पूर्णिमा बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और शिष्य उपस्थित हुए।
मंदिर परिसर सुबह से ही जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य विनय मिश्रा उर्फ विनय बाबा ने की।
उन्होंने अपने संबोधन में शिष्यों को गुरु के महत्व के बारे में बताया।
विनय बाबा ने कहा कि "गुरु की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गुरु के बिना जीवन में पूरा अंधकार रहेगा। गुरु ही जीवन है और गुरु ही आत्मा है।"
उन्होंने कहा कि गुरु ही वह मार्गदर्शक है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।
शिष्यों को सदैव गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पूरे विधि-विधान से हवन पूजन किया गया।
हवन में सभी शिष्यों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
हवन के पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
प्रसाद ग्रहण करने के बाद शिष्यों ने बारी-बारी से गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया था।
शिष्यों के चेहरे पर गुरु के प्रति अगाध श्रद्धा साफ दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
अंत में सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


रिपोर्टर