ताराचण्डी में डीएम ने श्रावणी मेला का ध्वजारोहण किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 29, 2026
- 3 views
रोहतास । जिला मुख्यालय सासाराम के ताराचंडी धाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया उद्घाटन। उद्घाटन समारोह में ताराचंडी कमिटी के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम,डॉ0 नेहा कुमारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1 विप्लव कुमार,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी,ताराचंडी कमिटी के सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी रहे उपस्थित। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर तथा आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम एवं अन्य आवश्यक सुविधायें भी उपलब्ध करायी गयी हैं,ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता मिल सके। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू कर दी गयी है। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी,जिससे मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है।


रिपोर्टर