डेहरी में गुरु पूर्णिमा पर भव्य वेदव्यास जयंती समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बांधा समां


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान वेदव्यास ट्रस्ट, डेहरी द्वारा एनीकट पर वेदव्यास पूजन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह और डॉ. निर्मल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


बच्चों ने गायन, नृत्य और सुविचार प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन ट्रस्ट सचिव जितेंद्र कुमार उर्फ लल्लू चौधरी ने किया।


समापन पर सोनभद्र पूजन और संध्या आरती भी हुई। अतिथियों ने कहा कि भगवान वेदव्यास के ज्ञान और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना आज की जरूरत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट