गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुण्डीय यज्ञ एवं हवन पूजन


रोहतास।आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ न्यू एरिया सासाराम में नौ कुंडिय यज्ञ एवं हवन पूजन किया गया l हजारों गायत्री परिवार के महिला पुरुष ने हवन पूजन में भाग लिया l इस अवसर पर संध्या काल में दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया l और सभी ने पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी,सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा का दिव्य दर्शन किया l इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी राजकुमारी चौहान, अशोक सिंह, ट्रस्टी अतेंद्र कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, वार्ड सं 17 की पार्षद सुकांति सिंह,उप जोन समन्वयक श्री श्यामानंद शर्मा,परिव्राजक रमेश जी, तारकेश्वर सिंह, शशि भूषण सिंह, कमलेश शामिल हुए

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट