डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर बैठक आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 29, 2026
- 3 views
रोहतास ।जिला अंतर्गत तिलौथू प्रखंड स्थित वन विभाग के अतिथि गृह में जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में श्रावण मास के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, रोहतास, वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास वन प्रमंडल, सासाराम, उप विकास आयुक्त, रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, रोहतास सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लाइफ जैकेट की उपलब्धता, गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल की समुचित व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत एवं संधारण, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


रिपोर्टर