खेड़ापति हनुमान मंदिर भारती आश्रम पर श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूजन महोत्सव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 30, 2026
- 2 views
तलेन । बुधवार को नगर तलेन के खेड़ापति हनुमान मंदिर भारती आश्रम काछीपुरा पर गुर पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु पूजन महोत्सव श्रद्धा भक्ति और अध्यात्मिक के साथ मनाया गया सुबह से खेड़ापति मंदिर व सद्गुरु आश्रम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । श्रद्धालुओं ने खेड़ापति हनुमान मंदिर भारती आश्रम पहुंचकर संत कालू गिरी जी महाराज व महंत रामकृष्ण भारती जी महाराज का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वही पहुंचे श्रद्धालुओं ने महंत रामकृष्ण भारती जी महाराज से गुरू दीक्षा भी ग्रहण की। इस अवसर पर रात्रि में गुरु पूजन , भजन संध्या व भंडारे में का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इस गुरु पूजन महोत्सव में पहुंचकर श्रद्धालुगण ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


रिपोर्टर