भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के 6 ठिकानों पर EOU का छापा, आय से ₹1.20 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कार्रवाई


रोहतास।बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में रोहतास जिले के सासाराम स्थित लघु सिंचाई प्रमंडल में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी के विरुद्ध गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। EOU की टीम ने उनके छह अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी अभियान प्रारंभ किया। इस कार्रवाई से विभागीय एवं प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। EOU के अनुसार, विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचना के सत्यापन के उपरांत अभियंता के विरुद्ध ज्ञात आय से लगभग ₹1.20 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

EOU थाना कांड संख्या–15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल EOU की तलाशी कार्रवाई जारी है। तलाशी के दौरान प्राप्त दस्तावेजों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट