पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिली नई दिशा, एआई और डिजिटल तकनीक से कारोबार बढ़ाने का मिला मंत्र

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर ----  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास एवं सुविधा कार्यालय (एमएसएमई-डीएफओ), मुजफ्फरपुर की ओर से गुरुवार को आरसेटी, शिवहर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों एवं लाभार्थियों को योजना के प्रावधानों, डिजिटल तकनीक, ब्रांडिंग, विपणन, निर्यात संवर्धन तथा एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

 वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को ऋण, बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय सहायता की विस्तृत जानकारी दी।

तकनीकी सत्र में शितांशु एवं श्री के.पी. सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल तकनीक, ब्रांडिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक अपनाकर कारीगर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकते हैं। साथ ही लाभार्थियों के लिए क्यूआर कोड तैयार करने और डिजिटल भुगतान प्रणाली से जुड़ने की भी जानकारी दी गई।

एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर के भीमसैन ने पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य, लाभ और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। 

कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों और लाभार्थियों के बीच संवाद हुआ, जिसमें व्यवसाय विस्तार और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट