PM किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल खुला
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 31, 2026
- 2 views
रामपुर प्रखंड में किसानों के लिए सुनहरा मौका, नए किसानों के रजिस्ट्रेशन शुरू
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)----- रामपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए नया रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। जो किसान अब तक योजना से वंचित थे वे आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई? पात्रता देखें
1. किसान- जिसके नाम खेत/जमीन हो - चाहे छोटा किसान हो या बड़ा
2. परिवार- पति-पत्नी और 18 साल से कम बच्चे एक परिवार माने जाएंगे
3. जरूरी नहीं- जमीन का रकबा कितना भी हो, 2 हेक्टेयर की बाध्यता खत्म
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड + बैंक पासबुक + जमीन का रसीद योजना का लाभ:
हर साल ₹6000 की राशि 3 बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है।
रामपुर प्रखंड के इच्छुक किसान जल्द से जल्द आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए प्रखंड कृषि कार्यालय या नजदीकी CSC केंद्र पर संपर्क करें।


रिपोर्टर