आभूषण व्यवसायि की सूझबूझ से नाकामयाब लूटेरे, फायरिंग कर हुए फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 01, 2026
- 16 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- जिले के रामगढ़ थाना रामगढ़ बाजार से दुकान बंद कर जा रहें आभूषण व्यवसायि की सूझबूझ से लूटने में नाकामयाब लूटेरे फायरिंग कर हुए फरार। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना की बगलवाली गली में मनोज वर्मा की आभूषण की दुकान है,जिसे बंद कर शुक्रवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे,पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने हमला कर बैग छीनने का प्रयास किया।हालांकि व्यवसायि की तत्परता और सूझबूझ के कारण बदमाश लूटपाट में असफल रहे। और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार मौके पर पहुंच घटनास्थल की घेराबंदी कर मामले की जांच में जुटे,
साथ ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम भी जांच कर रही है। संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि स्थल से एक कारतूस की खोखा व एक चप्पल बरामद हुआ है। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर