पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोनहन पुलिस ने कराया 15 गोवंशो को मुक्त,दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 01, 2026
- 29 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- जिले के सोनहन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर 15 गौवंशो को मुक्त कराते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 19 वर्षीय निहाल कुरैशी, पिता इशहार कुरैशी तथा 21 वर्षीय अल्तमस कुरैशी, पिता इसरार कुरैशी, दोनों निवासी ग्राम बबुरा, थाना भभुआंं जिला कैमूर के रूप में हुई है
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बारे रोड स्थित बिशनपुरा गांव के पास दो पिकअप वाहनों से मवेशियों की अवैध रूप से ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही सोनहन थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पहले पिकअप वाहन से 7 गाय और 1 बछड़ा, यानी कुल 8 मवेशी बरामद किए गए। वहीं दूसरे पिकअप वाहन से 7 अन्य मवेशी बरामद हुए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 15 मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित कराया
कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन का चालक और पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
वहीं मौके से गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और इन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था
सोनहन थाना पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मवेशियों की देखभाल और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर