शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, डालमियानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 01, 2026
- 34 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना अंतर्गत कांड संख्या 160/26 में राज्य से बाहर के लोगों से शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य प्राथमिकी नामजद अभियुक्त *दीनदयाल पासवान*, पिता लकेश्वर पासवान, निवासी ग्राम धुरिया, थाना बारुण, जिला औरंगाबाद को विधिवत गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही गिरोह की सदस्य *पार्वती देवी*, उम्र करीब 43 वर्ष, पति परमेश्वर केवट, निवासी ग्राम तेतराड़, थाना अकोढीगोला, जिला रोहतास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर