डालमियानगर: शनि मंदिर से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद


संवाददाता पारसनाथ दुबे

 डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना अंतर्गत रत्तू बिगहा स्थित शनि मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर से अज्ञात चोरों ने पीतल का बर्तन एवं अन्य सामान चोरी कर लिया था। इसी दौरान पूजा-अर्चना करने आई एक महिला का पर्स भी गायब हो गया था। पर्स में 1050 रुपये नकद, घर की चाभी और गोदरेज की चाभी रखी थी।

घटना की सूचना मिलते ही डालमियानगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद पुलिस ने चोर की पहचान कर ली।

तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने न्यू सिधौली, वार्ड नं0-3, वेंगा सिंह मोड़ के पास रहने वाले मुनमुन कुमार, पिता सत्यनारायण प्रसाद, उम्र करीब 23 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के घर की तलाशी में महिला से चोरी हुआ पर्स, दोनों चाभियां और मंदिर से चोरी किया गया पीतल का बर्तन बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामान को विधिवत जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएग।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट