इंद्रपुरी बराज में भरपूर पानी नहरों को छोडा जा रहा है
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 01, 2026
- 4 views
रोहतास।इंद्रपुरी बराज पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे 15926 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा। यहां से सभी लिंक नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई सृजन जल संसाधन* *विभाग डेहरी के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि बराज पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। यहां से किसानों की मांग के अनुरूप नहरों में जल* *उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कोई दिक्कत नही है। नहरों के अंत तक पानी उपलब्ध है। धान की रोपनी का कार्य प्रगति पर है।


रिपोर्टर