बरसात से बचाव के उपाय पर पर कार्यक्रम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 01, 2026
- 3 views
रोहतास । बुद्धा मिशन स्कूल सासाराम में बरसात के मौसम में होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं उनके प्रभावी समाधान के विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l वर्षा ऋतु में कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था l कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह दीप प्रज्वलित कर किया तथा प्राचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम जहां प्रकृति को नई ऊर्जा प्रदान करती है वहीं जल भराव, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, दूषित पेयजल, संक्रामक रोग तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसी अनेक चुनौतियां भी लेकर के आती है l इन समस्याओं से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता है l विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि घर एवं विद्यालय के आसपास पानी जमा होने ना होने दें स्वस्थ एवं उबाल या फिल्टर किया हुआ पानी पिए, ताजा भोजन करें, हाथों को नियमित सफाई तथा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाला कपड़े पहने साथ हीं वर्षा के दौरान बिजली के खंभों, खुले तारों और जल जमाव से दूर रहने के सलाह दिए तथा आवश्यकता पड़ने पर फिसलन विरोधी जूता का उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने बरसात के मौसम में स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार में ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय कमेटी के मेंबर कमल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक नंद किशोर सिंह, संजय कुमार, गोपाल सिंह, आनंद कुमार सिंह, बाबूलाल सिंह, अविनाश चौबे तथा शिक्षिका मधु देवी, शीला देवी, सृष्टि कुमारी, अर्चना उपाध्याय तथा प्रियंका उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा l


रिपोर्टर