सासाराम में नहीं खत्म हो पाई जाम की समस्या, मुख्य सड़क पर ही लग रही फल-सब्जी की दुकानें
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 01, 2026
- 3 views
रोहतास। शहर में जाम की समस्या अब भी बरकरार है। रोहतास के जिलाधिकारी और सासाराम के एसडीएम द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद फल एवं सब्जी विक्रेता अब तक निर्धारित वेंडिंग ज़ोन में पूरी तरह स्थानांतरित नहीं हो पाए हैं।
शहर की मुख्य सड़कों पर ठेला लगाकर फल और सब्जी की बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क किनारे लगी दुकानों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रशासन द्वारा वेंडिंग ज़ोन की व्यवस्था किए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में विक्रेता मुख्य सड़क पर ही कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित वेंडिंग ज़ोन में व्यवस्थित किया जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, तो शहर की जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
शहरवासियों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सासाराम की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।


रिपोर्टर