जल जमाव के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट 

 भोजपुर--- जिले के पीरो प्रखंड अंतर्गत अगिआंव बाजार कस्बे के दोनों ओर जल निकासी के लिए वर्षों पूर्व बनाए गए नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदे जल की निकासी नहीं होने व सड़क पर जल जमाव की समस्या से परेशान स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पडा और लोग इस समस्या को लेकर प्रदर्शन करने सड़क पर उतर आए। लोगों ने कहा कि यहां बने मुख्य नाले की वर्षों से सफाई नहीं हो रही है। उचित रखरखाव के अभाव में वर्षों पूर्व बना नाला जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर काम लायक नहीं रह गया है।

नाले की मरम्मति व सफाई के लिए बार-बार आग्रह के बाद भी ग्राम पंचायत या अनुमंडल प्रशासन द्वारा इसकी सुध नहीं ली जा रही है। जिससे नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। ऐसी में यहां मुख्य सड़क हर समय जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खासकर बरसात के इस मौसम में जल जमाव के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जल जमाव से सड़क पर बने गड्ढों में अक्सर बडे वाहन फंस जा रहे हैं। वहीं अनजान वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस समस्या की अनदेखी से आक्रोशित ललन प्रसाद सिंह, मोहन साह,राम ईश्वर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अखिलेश प्रसाद, जयराम सिंह, कुणाल सिंह, भगवान प्रसाद, अनिल कुमार सिंह आदि ने आक्रोश जताते हुए प्रशासन से समस्या को दूर करने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट