आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन चिकित्सक मंच की मासिक ट्रेनिंग एवं बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 02, 2026
- 2 views
रोहतास।आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन चिकित्सक मंच द्वारा आयोजित मासिक ट्रेनिंग एवं बैठक रविवार को आर्श मल्टी स्पेशियलिटी नर्सिंग होम (The Medi City Hospital), रोजा रोड, सासाराम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में रोहतास जिले के बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, नवीन चिकित्सा जानकारी एवं संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान चिकित्सकों को विभिन्न चिकित्सा विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया तथा रोगियों को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी साझा की गई। साथ ही ग्रामीण चिकित्सकों के ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) रजिस्ट्रेशन अभियान को भी गति देने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में संगठन के आगामी 06 दिसंबर 2026 को सासाराम में आयोजित होने वाले आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के सम्मान समारोह सह स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर माननीय आईजी श्री विकास वैभव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से "स्वस्थ बिहार, समृद्ध भारत" के निर्माण का संकल्प दोहराया तथा अधिक से अधिक ग्रामीण चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।


रिपोर्टर