दुर्गावती थाना प्रशासन ने शराब पीने के आरोप में किया छ: लोगों को गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)----- जिले में शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान दुर्गावती पुलिस ने शराब के नशे में पाए गए छः लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम चिपली निवासी धीरज कुमार शिवमूरत ग्राम कस्थरी निवासी मुकेश पाल महेंद्र एवं प्रदीप कुमार जवाहिर गुप्ता, ग्राम नुआव निवासी सरोज सिंह स्वर्गीय कमला तथा ग्राम मसौढ़ा निवासी अशोक शर्मा रामाशीष शर्मा और ब्रजेश कुमार पुत्र सीवाधार राम शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट