अज्ञात मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, जीआरपी ने शव कब्जे में लिया

ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के न्यू दुर्गावती रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अभिषेक तिवारी (26 वर्ष), पिता जनार्दन तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार 2 अगस्त 2026 को डाउन लाइन के पोल संख्या 69/10 के समीप किसी अज्ञात मालगाड़ी की चपेट में आने से अभिषेक तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना न्यू दुर्गावती स्टेशन मास्टर ने शाम करीब 7:00 बजे मेमो के माध्यम से जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक (स.अ.नि.) उपेंद्र राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट