दुर्गावती पुलिस की कार्रवाई मे 143.04 किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 06, 2026
- 117 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)---- स्थानीय थाना पुलिस एवं उत्पाद (एक्साइज) विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। यह छापेमारी गुरुवार की शाम करीब 4:10 बजे ग्राम मधुरा स्थित अशोक सिंह के गोदाम में की गई।
छापेमारी के दौरान टीम ने गोदाम से कुल 28 बंडल गांजा, जिसका कुल वजन 143.04 किलोग्राम है, बरामद किया। मौके से अशोक सिंह, पिता स्वर्गीय फौजदार सिंह, निवासी ग्राम मधुरा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


रिपोर्टर