डेहरी भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर प्रजापति के निधन से शोक की लहर, कार्यकर्ताओं ने जाकर दी श्रद्धांजलि

संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट 

डिहरी (रोहतास)--- भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री शिव शंकर प्रजापति जी के निधन का समाचार सुनते ही पार्टी कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मातमपुर्सी की।

जिला प्रवक्ता संजय गुप्ता ने बताया कि शिव शंकर जी के निधन की सूचना पर विश्वास करना कठिन था। उनका असमय जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। पूरा जीवन उन्होंने जनसेवा और संगठन विस्तार को समर्पित कर दिया था। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा अनुकरणीय थी।

संजय गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक और राजनीतिक कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक इंजी० सत्यनारायण सिंह, जिला प्रवक्ता संजय गुप्ता, जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, भाजपा नेता निर्दोष पांडे, नगर महामंत्री कुंवर सिंह, प्रभात शेखर सिंह, अमित गुप्ता, धनंजय शर्मा, अनिल प्रजापति, वीर बसंत लाल, सुनील पाठक, दिलीप गुप्ता, विक्रम कुमार, पिंटू सोनी, अजय ओझा, परमहंस सिंह, कमल सिन्हा, प्रवीण दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट