हवन और तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 08, 2026
- 36 views
तंत्र-मंत्र से महिला के संबंधी को ठीक करने का झांसा देकर ठगे आभूषण, मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार
कैमूर:-- मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टुवरगंज, वार्ड 07 में हवन कराने, महिला के संबंधी को ठीक करने और तंत्र-मंत्र से समस्या दूर करने का झांसा देकर करीब नौ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के छेवरी गांव निवासी ईश्वर दयाल यादव, पिता स्वर्गीय धर्म यादव और उनके पुत्र अर्जुन कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के पास से एक मंगलसूत्र और घटना के दौरान बातचीत के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य लोगों तथा ठगे गए शेष आभूषणों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।


रिपोर्टर