कहतरवा- लालगढ़ सड़क की स्थिति दयनीय ---राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर---- राष्ट्रीय जनता दल के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि कहतरवा से लालगढ़ पथ की स्थिति बहुत ही दयनीय है।

राजद नेता बच्चू जी ने बताया है कि कहतरवा गांव की सड़क नाला निर्माण नहीं होने के कारण काफी खराब हो गया है। ईट की टुकड़ी डालकर और ही दयनीय स्थिति हो गई है, जहां रोज हमेशा ही दुर्घटनाएं होती रहती है ।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि यह सड़क जिले की सबसे खराब सड़क है। उन्होंने डीएम प्रतिभा रानी से आग्रह किया है कि इस सड़क को नाला निर्माण के साथ बनाए ताकि ग्राम वासियों के साथ-साथ आने जाने वाले राहगिरो को सुविधा मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट