एसपी रौशन कुमार का कार्यकाल रोहतास में रहा यादगार, आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई बनी पहचान


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के स्थानांतरण की खबर सामने आने के बाद जिले के आम नागरिकों से लेकर पुलिस महकमे तक भावुकता का माहौल है। अपने सरल, सहज स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचान बनाने वाले एसपी रौशन कुमार का कार्यकाल रोहतास में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय ने उनके औफिस में फुलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने के उपरांत 


कहा कि रोहतास में पुलिस अधीक्षक विकास वैभव के बाद एसपी रौशन कुमार ने भी आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि एसपी रौशन कुमार की कार्यशैली में आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई देती रही।

एसपी रौशन कुमार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए। भारी-भरकम प्रोटोकॉल से दूर रहकर आम जनता की समस्याएं सुनना और उन पर त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई करना उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही।

उनकी निर्णय क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण कई जटिल मामलों का तेजी से निष्पादन हुआ। साथ ही पुलिस महकमे में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

स्थानांतरण की खबर के बाद सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में लोग उनके कार्यकाल और व्यवहार की चर्चा करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त कर रहे हैं। एक निष्पक्ष, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में एसपी रौशन कुमार की कार्यशैली ने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई।

सरकार ने अब उन्हें एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी है। रोहतास के लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहते हैं कि पद और स्थान बदल सकता है, लेकिन उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण की यादें लंबे समय तक लोगों के बीच बनी रहेंगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट